3 बजे तक जींद में 60% और रामगढ़ में 68% मतदान; 31 जनवरी को आएंगे नतीजे

जींद/अलवर. हरियाणा के जींद और राजस्थान के रामगढ़ में विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। जींद में सुबह 3 बजे तक 60% और रामगढ़ में 68.83 फीसदी वोट पड़े। दोनों सीटों पर शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। कांग्रेस ने जींद सीट पर राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता रणदीप सिंह सुरजेवाला को टिकट दिया है। सुरजेवाला कैथल से विधायक हैं। भाजपा ने दिवंगत विधायक डॉ. हरिचंद मिड्‌ढा के बेटे कृष्ण मिड्‌ढा और जननायक जनता पार्टी ने दिग्विजय चौटाला को उम्मीदवार बनाया है। दोनों सीटों के नतीजे 31 जनवरी को आएंगे।

रणदीप सुरजेवाला ने सुबह मंदिर में पूजा की। जजपा उम्मीदवार दिग्विजय चौटाला भी मंदिर गए। दिग्विजय ने डीएवी स्कूल में बने बूथ पर जाकर वहां की व्यवस्था का जायजा भी लिया। 

दिग्विजय चौटाला ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग पैसों की खेप के साथ पकड़े गए हैं। रणदीप सुरजेवाला रात 3 से 4 बजे तक कुछ असमाजिक तत्वों के साथ गांवों में घूमते रहे। लोग इनकी सोच को समझ चुके हैं। मैं जीत के लिए आश्वस्त हूं।

भाजपा उम्मीदवार कृष्ण मिड्ढा ने मां के साथ पोलिंग बूथ पहुंचकर वोट डाला। उन्होंने कहा कि वे जीत के प्रति पूरी तरह से आश्वस्त हैं।

1972 में विजयी हुआ था जाट उम्मीदवार

जींद में करीब 48 हजार जाट वोटर हैं। ब्राह्मण, पंजाबी और वैश्य वर्ग की बात करें तो हर समुदाय के लोगों की संख्‍या 14 से 15 हजार के बीच है। पिछली बार 1972 में कोई जाट उम्‍मीदवार विजयी हुआ था। उस समय कांग्रेस के चौधरी दल सिंह विधायक बने थे। इसके बाद जितने भी विधायक बने, उनमें से अधिकतर वैश्य और पंजाबी समुदाय के हैं।

जींद में कुल 174 बूथों पर मतदान कराने के लिए 2 हजार के लगभग चुनावी स्टाफ तैनात किया गया। वहीं हरियाणा पुलिस के 3 हजार जवान, 500 होमगार्ड्स के अलावा सीआरपीएफ और आरएएफ की 1-1 कंपनी भी बुलवाई गई है। पूरे इलाके में 51 नाके लगाए गए हैं।

राजस्थान: 199 सीटों पर हुआ था चुनाव

रामगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले बसपा प्रत्याशी लक्ष्मण चौधरी का निधन हो गया था। इसके बाद चुनाव आयोग ने यहां चुनाव स्थगित कर दिया था। तब प्रदेश की 200 में से 199 विधानसभा सीटों पर ही मतदान हुआ था।

राजस्थान में अलवर के रामगढ़ में 20 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। इनमें मुख्य मुकाबला कांग्रेस की सफिया जुबेर खां, भाजपा के सुखवंत सिंह और बसपा के जगत सिंह के बीच माना जा रहा है। यहां चुनाव प्रचार शनिवार को थम गया था। प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने सभा की। उधर, भाजपा ने भी चुनाव प्रचार में पूरा जोर लगा दिया।

रामगढ़ सीट के चुनाव में 2 लाख 35 हजार 598 मतदाता वोटर हैं। इनमें एक लाख 24 हजार 613 पुरुष मतदाता तथा एक लाख 10 हजार 497 महिला मतदाता हैं। क्षेत्र में 278 मतदान केंद्रों पर 1280 मतदानकर्मी चुनाव करवाएंगे। अर्द्ध सैनिक बल के तीन हजार से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक उपचुनाव में बीजेपी की हार के मायने क्या

Марин Ле Пен едет в гости к врагам Путина. Вместе они мечтают перевернуть Европу

武汉爆发不明肺炎 港澳台严防“非典”重现