लोजपा ने बिहार में 7 सीटें मांगी, 31 दिसंबर तक का वक्त दिया; कहा- बूंद-बूंद से भरता है तालाब

लोकसभा चुनाव में बिहार में सीट शेयरिंग के फैसले में देरी को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) की नाराजगी बढ़ती जा रही है। पार्टी के नेता पशुपति पारस ने भाजपा से 7 सीटें मांगी हैं। उन्होंने कहा कि हम 31 दिसंबर तक फैसले का इंतजार करेंगे। उन्होंने भाजपा के साथ गठबंधन पर कहा कि बूंद-बूंद से तालाब भरता है। इससे पहले लोजपा सांसद चिराग पासवान ने ट्वीट कर कहा था कि सीटों पर वक्त रहते बात ना बनी तो नुकसान हो सकता है।

भाजपा-जदयू ने समझौता किया, हमें पूछा तक नहीं- पशुपति

पशुपति ने कहा- भाजपा और जदयू ने आधी-आधी सीटों पर समझौता कर लिया और लोजपा को पूछा तक नहीं। अगर आप हमसे बात नहीं करेंगे तो हम पीछे-पीछे क्यों दौड़ेंगे? भाजपा को गठबंधन धर्म का पालन करना चाहिए।

'हम विश्वसनीय सहयोगी'
पशुपति ने कहा, "भाजपा को एनडीए में शामिल बिहार की सभी पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्षों के साथ बैठक कर फैसला करना चाहिए था। रालोसपा एनडीए से अलग हो गई। जीतन राम मांझी की पार्टी पहले ही अलग हो चुकी है। एनडीए में बिखराव हो रहा है। यह मुश्किल घड़ी है। बूंद-बूंद से तालाब भरता है। हम एनडीए के सहयोगी हैं, विश्वसनीय हैं। आज तक हमसे बात नहीं की गई।"

लोजपा नेता ने कहा- 2014 के चुनाव में हम सात सीटों पर लड़े थे और हमें छह पर जीत मिली थी। इस बार भी सात सीट की मांग है। हम नालंदा सीट की मांग नहीं करते, क्योंकि यह जदयू की सीट है। हमें इसके बदले कोई और सीट दी जाए। हम सीट शेयरिंग पर बात के लिए 31 दिसंबर तक का इंतजार करेंगे।

6 सांसदों वाली लोजपा 5 जिलों में मजबूत
वैशाली, जमुई, खगड़िया, समस्तीपुर और मुंगेर जिले में पार्टी की अच्छी पकड़ है। 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में लोजपा ने 7 सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। इनमें से उसे 6 सीट पर जीत मिली थी।

जीटीवी के शो कुबूल है में एक्ट्रेस आम्रपाली गुप्ता ने तनवीर का नेगेटिव रोल प्ले किया था। इस रोल को करने की कीमत आम्रपाली को चोटिल होकर चुकानी पड़ी। तनवीर के रोल से नाराज एक फैन ने आम्रपाली को धक्का मारकर गिरा दिया, जिससे उन्हें हाथ-पैर में चोट लग गई। एंटरटेनमेंट वेबसाइट स्पॉटबॉय की खबर के अनुसार यह शो ऑफ एयर हो चुका है।

मंदिर में हुआ हादसा : आम्रपाली के अनुसार यह हादसा मंदिर में हुआ। जहां एक बुजुर्ग महिला ने उन्हें रियल लाइफ में भी तनवीर समझ लिया। आम्रपाली मंगलवार शाम मंदिर गई थीं। जहां उनके फैन्स उनके साथ फोटोज क्लिक करवा रहे थे। तभी वह महिला उनके पास आई और उन्हें जाेर से धक्का मार कर गिरा दिया। आम्रपाली को गिराने के बाद भी वह महिला लगातार चिल्लाती रही कि वे बुरी औरत हैं और दूसरों के साथ गलत कर रही हैं।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक उपचुनाव में बीजेपी की हार के मायने क्या

Марин Ле Пен едет в гости к врагам Путина. Вместе они мечтают перевернуть Европу

武汉爆发不明肺炎 港澳台严防“非典”重现