3 बजे तक जींद में 60% और रामगढ़ में 68% मतदान; 31 जनवरी को आएंगे नतीजे
जींद/अलवर. हरियाणा के जींद और राजस्थान के रामगढ़ में विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। जींद में सुबह 3 बजे तक 60% और रामगढ़ में 68.83 फीसदी वोट पड़े। दोनों सीटों पर शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। कांग्रेस ने जींद सीट पर राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला को टिकट दिया है। सुरजेवाला कैथल से विधायक हैं। भाजपा ने दिवंगत विधायक डॉ. हरिचंद मिड्ढा के बेटे कृष्ण मिड्ढा और जननायक जनता पार्टी ने दिग्विजय चौटाला को उम्मीदवार बनाया है। दोनों सीटों के नतीजे 31 जनवरी को आएंगे। रणदीप सुरजेवाला ने सुबह मंदिर में पूजा की। जजपा उम्मीदवार दिग्विजय चौटाला भी मंदिर गए। दिग्विजय ने डीएवी स्कूल में बने बूथ पर जाकर वहां की व्यवस्था का जायजा भी लिया। दिग्विजय चौटाला ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग पैसों की खेप के साथ पकड़े गए हैं। रणदीप सुरजेवाला रात 3 से 4 बजे तक कुछ असमाजिक तत्वों के साथ गांवों में घूमते रहे। लोग इनकी सोच को समझ चुके हैं। मैं जीत के लिए आश्वस्त हूं। भाजपा उम्मीदवार कृष्ण मिड्ढा ने मां के साथ पोलिंग बूथ पहुंचकर वोट डाला। उन्होंने कहा कि वे जीत के प्र